गोखरू के हैरान करदेने वाले लाजवाब फायदे | Gokhru ke Fayde

गोखरू, एक ऐसी जड़ी-बूटी जिसके फायदों के बारे में जितनी बात की जाय कम है। प्राचीन काल से ही ऋषि मुनि गोखरू के फायदे (gokhru ke fayde in hindi) के बारे में बताते रहे हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्दति में तो अनेकों बीमारियों के इलाज में गोखरू का प्रयोग किया जाता है। यौन समस्याओं के उपचार में तो गोखरू को बहुत ही प्रभावशाली माना गया है।

आयुर्वेद से संबंधित ग्रंथों में गोखरू के फायदों का कई जगह उल्लेख है। जिसके अनुसार यह ऐसी जड़ी बूटी है जो शरीर के तीनों दोषों (वात-पित्त-कफ) को संतुलित बनाये रखने में मदद करती है।

गोखरू के फायदे (gokhru ke fayde in hindi) :

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार गोखरू, यौन रोगों, किडनी की पथरी एवं मूत्र संबंधी रोगों के इलाज में बहुत कारगर है। इसके अलावा भी गोखरू के कई लाजवाब फायदे हैं जिनके बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं। आइये गोखरू के फायदों पर एक नज़र डालते हैं।

ज्वर या बुखार में गोखरू के फायदे :

बुखार होना एक आम समस्या है और आमतौर पर लोग बुखार होने पर कोई दवा लेकर तुरंत राहत पा लेते हैं। लेकिन यह ज़रुरी नहीं कि बुखार होने पर हर बार आप एलोपैथी दवाइयों का ही सेवन करें। आयुर्वेद की मानें तो ज्वर या बुखार में गोखरू काढ़ा पीने से बहुत जल्दी बुखार उतर जाता है।

जाने: जुकाम और बुखार के लिए घरेलू नुस्खे

वीर्य की गुणवत्ता में सुधार लाता है :

धातु दुर्बलता या वीर्य की गुणवत्ता में कमी होना भी एक रोग है और वर्तमान समय में कई लोग इस रोग से पीड़ित रहते हैं। धातु दुर्बलता के कारण बच्चे पैदा करने की क्षमता पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। गोखरू में ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होती है और वीर्य की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसलिए अगर आपका ‘स्पर्म काउंट’ कम है तो चिकित्सक के परामर्श के आधार पर गोखरू का सेवन शुरु कर दें।

मूत्र संबंधी रोगों में गोखरू के फायदे :

यूटीआई के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। कई लोग तो पेशाब करते समय दर्द या जलन होने को बीमारी ही नहीं मानते हैं और अनदेखा करते चले जाते हैं। अगर आपको भी पेशाब करते समय दर्द या जलन होती है या पेशाब रुक रुक कर होती है तो इसे अनदेखा ना करें बल्कि गोखरू की मदद से इन समस्याओं से छुटकारा पाएं।

खुराक और सेवन के तरीके की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

घाव को ठीक करने में मदद :

अचानक कोई चोट लग जाए या कोई घाव हो जाए तो उसे ठीक करने के लिए भी आप गोखरू का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोखरू में ऐसे गुण पाएं जाते हैं जो घाव को जल्दी ठीक करने और भरने में मदद करते हैं। इसके लिए गोखरू का काढ़ा बनाएं और घाव को इस काढ़े से धुलें।

नोट : अगर चोट ज्यादा गंभीर है या सिर में चोट लगी है तो घरेलू उपाय की बजाय सीधे डॉक्टर के पास जाएं।

पथरी दूर करने में सहायक है गोखरू :

आयुर्वेद के अनुसार गोखरू में मूत्रवर्धक गुण होते हैं। इसी गुण के कारण पथरी के इलाज में गोखरू का सेवन लाभदायक माता है। गोखरू चूर्ण को शहद के साथ सेवन करने से पथरी छोटे टुकड़ों में टूटकर पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है।

जाने: पथरी की समस्या मे मूली के फायदे

गोखरू कैसे खाएं :

अब आपको गोखरू के कई लाजवाब फायदे (gokhru ke fayde in hindi) पता चल गए हैं लेकिन सिर्फ फायदे जानकर क्या होगा अगर आपको खाने के तरीके ना पता हों। इसलिए हम आपको गोखरू से सेवन का तरीका बता रहे हैं।

गोखरू काढ़ा: गोखरू के सेवन के लिए सबसे ज्यादा गोखरू काढ़ा का ही उपयोग किया जाता है। गोखरू काढ़ा आप घर पर ही बना सकते हैं लेकिन बेहतर होगा कि किसी पेशेवर चिकित्सक से इसे बनाने की विधि सीख लें।

काढा के अलावा गोखरू चूर्ण का भी उपोग किया जा सकता है। आजकल बाज़ार में कई ब्रांड के गोखरू चूर्ण मिल रहे हैं। आप अपनी पसंद अनुसार उनमें से किसी का भी सेवन कर सकते हैं।